
शिवरीनारायण पुलिस की छापेमार कार्रवाई,6 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, ₹22,100 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
शिवरीनारायण पुलिस की छापेमार कार्रवाई
6 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, ₹22,100 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
जांजगीर चांपा/
शिवरीनारायण शहर में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई जारी है। एसपी विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम पड़रिया खार में दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की।
मौके से ₹22,100 नगद व 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी 1. वासुदेव साहू, पिता रामजी साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुमारी, जिला बलौदाबाजार
2. बहादुर प्रसाद कैवर्त, पिता स्व. रामचरण कैवर्त, उम्र 58 वर्ष, निवासी अमलीडीहा, जिला सारंगढ़
3. रवि सागर, पिता प्रहलाद सागर, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुमारी, जिला बलौदाबाजार
4. भुवन केवट, पिता छोटू केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवरहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
5. इतवारी केवट, पिता फिरन केवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमलीडीहा, थाना बिलाईगढ़
6. महेश कुमार साहू, पिता पुनिराम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुम्हारी, जिला बलौदाबाजार पुलिस टीम का योगदान कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी,सउनि रामप्रसाद बघेल,प्रधान आरक्षक सुधीर साहू,आरक्षक प्रवीण साहू, नितिन द्विवेदी,राजेश कश्यप,बेदराम पटेल,विवेक ठाकुर,दिनेश चौहान,शिव रायसागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



