सेजेस बालपुर में बाल दिवस का भव्य आयोजन

 

सेजेस बालपुर- सेजेस बालपुर में 14 नवम्बर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए बच्चों के प्रति उनके प्रेम और योगदान को याद किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, गीत, कविता, नृत्य सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं आनंद देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close