
सेजेस बालपुर में शिक्षक दिवस का आयोजन.
बालपुर – सेजेस बालपुर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प व उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं।
पूरे आयोजन में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की गरिमा को और सुदृढ़ किया l
Live Cricket
Live Share Market



