
अधिवक्ता जयकरण बंजारे ने जैत खाम में किया ध्वजारोहण धूमधाम से मनाया गया 18 दिसंबर बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती
जांजगीर चांपा ग्राम पंचायत बनाहील में अधिवक्ता जयकरण बंजारे ने अपने निवास में 18 दिसंबर बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर घर में स्थित जैतखाम पर ध्वज रोहन किया इस दौरान जयकरण बंजारे ने कहा कि 18 दिसंबर सन 1756 को बाबा गुरु घासीदास जी ने गिरौदपुरी धाम में जन्म लिया था उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों छुआछूत जात पात उच्च नीच जीव हत्या जैसे बुराइयों को मिटाने के लिए जोर दिया उन्होंने मानव मानव एक समान का संदेश दिया आज छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में 18 दिसंबर गुरु घासीदास जी की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस दिन सभी लोग बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं बंजारे ने कहा कि सभी को बाबा गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और जीव हत्या मांस मदिरा जैसे कुरीतियों से हमें दूर रहना चाहिए इस दौरान जयकरण बंजारे के पिताजी मनीराम बंजारे माता कपूर बाई सत्येंद्र बंजारे अभिलाषा बंजारे नव्या बंजारे एवं समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे



