
जल्द सक्ति जिला में मैराथन दौड़ 5 k m रविवार 30 जून को आयोजित
सक्ति जिला//बहुत ही जल्द सक्ति जिला में मैराथन दौड़ श्रेणी 5 k m रविवार 30 जून स्थान नंदेली ग्राउण्ड, सक्ती (छ.ग.) में रखा गया है जिसमे हमारे सक्ति जिला के समस्त बालक बालिका वर्ग इस मैराथन दौड़ में भाग ले सकते है जिसका पंजीयन शुल्क 1000रु.रखा गया है अगर कोई भी जल्द पंजीयन करने से उन्हे छूट मिलेगा 900रु.31 मई 2024 पंजीयन करा सकते है । सभी रनर्स को दी जाने वाली सुविधायें ,चेस्ट नंबर (इलेक्ट्रॉनकि चिप के साथ),टी-शर्ट ,मैडल ई प्रमाण पत्र, नाश्ता ,1.5 लाख से अधिक के नगद पुरूस्कार ओपन श्रेणी में पुरुष व महिला वर्ग में 25 रैंक तक पुरुस्कार रखा गया है

पुरुस्कार पुरुष वर्गो में
प्रथम आने वाली प्रतिभागी को 25000 रु नगद दिया जाएगा दूसरा प्रतिभागी को 15000 रु तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 11000 रु और चौथा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 7000रु और पांचवा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5000रु और इसके अतिरिक्त 6 रैंक से 15रैंक तक आने वाले सभी प्रतिभागी को -1000 रु .रखा गया है साथ ही 16 रैंक से लेकर 25 रैंक में सभी प्रतिभागी को -500रु रखा गया और सभी प्रमाण पत्र भी वितरण किया जायेगा
महिला वर्गो में
प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 15000रू दूसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 10000रू और तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 7000 रु चौथा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 5000 रु एवम पांचवा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 3000 रु रखा गया है । 06रैंक से 15 रैंक तक आने वाली सभी प्रतिभागी को-1000 रु दिया जाएगा 16 रैंक से लेकर 25रैंक तक आने वाली सभी प्रतिभागी को-500 रु रखा गया इसके अतिरिक्त 6 वर्ष-12 वर्ष, 13वर्ष- 17वर्ष, 41 वर्ष -50 वर्ष 51-60, 61 या अधिक आयु वर्ग के लिए अलग से नगद पुरुस्कार है रखा गया है –
पुरुष वर्ग में
पहला स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 1500 रुपए रखा गया है और दूसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 1000 रु. तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 500 रु. रखा गया है
महिला वर्ग में
प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 1500 रु दूसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 1000रू और तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी को 500 रु रखा गया है



