
आगामी विधानसभा 2023 के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण
नारायणपुर, 09 मई 2023 l आगाामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले में आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा ने आज यहां जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने विगत विधानसभा के दौरान बनाए गए स्ट्रांग रूम, ईवीएम मशीन वितरण, मतदान पश्चात जमा करने के साथ सिलिंग व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होने संबंधित अधिकारियों को विद्युत, पेयजल, सुरक्षा, सीसी कैमरे आदि व्यवस्थित करने के स्थान चयन, वाहन पार्किंग, बेरीकेटिंग, काउंटिंग एजेण्ट एवं राजनितिक दलों के प्रवेश इत्यादि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होने कहा कि मतदान पश्चात ईवीएम की सुरक्षा एवं मतगणना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, इसे पूरी गंभीरता से किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, कार्यपालन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जितेन्द्र कुर्रे, जिला उप निर्वाचन अधिकारी दीनदयाल मण्डावी, अभियंता लोक निर्माण विभाग नायक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नेताम, कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल एचके ध्रुव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवर, जिला कोषालय अधिकारी प्रशांत खापर्डे, जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड्सेना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



