
ब्रेकिंग न्यूज़:रा से यो शिविर में रक्तदान,स्वास्थ्य शिविर और स्व.दिलदार सिंह सम्मान
अकलतरा:शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमोरा की रा से यो इकाई के तत्वाधान में ग्राम रोगदा में स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान और स्वर्गीय दिलदार सिंह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । रक्तदान में 64 यूनिट रक्त संग्रह कर थैलीसीमिया पीड़ित,सिकलिंग पीड़ित और रक्त केंसर पीड़ित बच्चों को निःशुल्क प्रदान करने ब्लड बैंक को प्रदान किया गया। 70 लोगों का रक्त समूह परीक्षण किया गया।स्वास्थ्य शिविर में लगभग 325 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।आयोजकों के प्रयास से मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई साथ ही 21 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।
द्वितीय चरण में स्वर्गीय दिलदार सिंह सेंगर की स्मृति में मनोज सनाढ्य,श्रीमती सीता टंडन,सूरज श्रीवास,सुश्री लक्ष्मी करियारे को क्रमशः शिक्षा पत्रकारिता,संगीत और गायन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण मुकीम जी थे।कार्यक्रम में ग्राम के असहाय एवम बुजुर्गों को कम्बल और मफलर मारवाड़ी युवा जागृति महिला मंच के सौजन्य से प्रदान किया गया।रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।श्री बोधिराम साहू के संचालन में कवि अरुण तिवारी,संतोष कश्यप,अनुभव तिवारी,ललित उपाध्याय, राजकिशोर धिरहि,सीता टंडन,लक्ष्मी करियारे,सूरज श्रीवास ने हास्य,समकालीन कविता और ओज रस से परिपूर्ण कविताओं का पाठ किया गया।देर रात तक चले कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने कविताओं का आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य आशीष मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव,सहयोगी शिक्षक रामकुमार कैवर्त, ग्राम सरपंच श्रीमती अनीता महंत,शुश्री मेघा दुबे वसंत नोरगे,लीलादास महंत,आर के पी तिवारी , सूरज साहू , अशोक बर्मन,जगदीश दुबे सुरेंद्र लहरे जी,उत्तरी बर्मन,मधु कुर्रे,महेंद्र नोरगे,किशोरी देवी नोरगे,संध्या नोरगे सुनंदा नोरगे,छेदीलाल मेरावी,के आर नोरगे,शिवचरण मेरावी,जीवन लाल कुर्रे,रामखिलावन नोरगे,सीताराम बर्मन,छेदीलाल नोरगे,दौलत राम बर्मन,नंदकुमारी जगत , रिया महंत , मंजू मनहर , रिशु जगत , सुष्मा मनहर , आशीष नोर्गे , हर्ष महंत ,प्रियांश सहित पंच गणों ने सहयोग प्रदान किया ।



