ब्रेकिंग न्यूज़ : गट्टानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर …
जांजगीर चम्पा 14 अक्टूबर 2022। किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर के प्रधान मजिस्ट्रेट शिव प्रकाश त्रिपाठी ,सदस्य सुरेश कुमार जायसवाल, डॉ. इंदु साधवानी व जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र सिंह जायसवाल ने किया गट्टानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, जांजगीर में किया विधिक जागरूकता शिविर।

श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर बोर्ड जांजगीर ने बच्चों को उद्बोधित करते हुये कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपने जीवन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। खासकर जब उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण होता हो तो उन्हें मुखर होकर इस कृत्य का विरोध करना चाहिए चाहे ऐसा व्यक्ति कोई परिवारजन ही क्यों न हो। जब भी किसी सोशल मीडिया एप्प जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि के उपयोग करें तब विशेष सावधानी बरतें, बेहतर तो यह होगा कि ऐसे एप्प्स का उपयोग 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के द्वारा किया ही न जाए, यदि उपयोग कर भी रहे हैं तब यदि किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट (मित्रता का अनुरोध) आए तो उसे बिना सोचे समझे स्वीकार न करें।
विद्यालय की छात्राओं ने माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट के सम्मुख विभिन्न विषयों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कुछ छात्राओं द्वारा प्रश्न किया गया यदि परिवारजन ही शोषण करें तो हम उनका विरोध कैसे करें और यदि विरोध करने पर हमारे मातापिता ही हमारा साथ न दें तो हमारी मुश्किल बढ़ जाएगी। इस पर माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट श्री त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि इस संबंध मेँ मातापिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि मातापिता ही अपने बच्चों पर विश्वास नहीं करेंगे और उनका साथ नहीं देंगे तो समस्या जस की तस रहेगी। साथ ही उनका उत्साहवर्धन करते हुये व्यक्त किया कि यदि आप सही हैं तो आपको डरने की कोई ज़रूरत नहीं है, डरना तो शोषण करने वाले व्यक्ति को चाहिए। कई छात्राओं ने व्यक्त किया कि हमें शासन की योजनाओं के संबंध मेँ जानकारी नहीं मिल पाती है।इस कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को उनकी अंतर्निहित शक्ति एवं आपात स्थिति मेँ स्वयं की प्रतिरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुये किशोर न्याय बोर्ड सदस्य डॉ इन्दु साधवानी ने कहा कि अपने मातापिता के साथ हर बात साझा करें और अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करके ही जीवन मेँ आगे बढ़ें।
इसी क्रम में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री सुरेश कुमार जायसवाल ने छात्राओं को बच्चों के अधिकार ,संयुक्त राष्ट संघ में बच्चों के संबंध में हुई समझौता व किशोर न्याय बालको के देखरेख एवम संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।एवम जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र सिंह जायसवाल के बाल संरक्षण के संबंध में महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजना ,आपात काल कि स्थिति में बचाव के तरीके, डायल 112 एवम चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के संबंध में जानकारी दिया।
कार्यक्रम के संचालक एवं गट्टानी शाला के ही शिक्षक के द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन करते हुये सभी सम्माननीयगणों को धन्यवाद ज्ञपित किया।



