
ब्रेकिंग न्यूज़ : आईटीबीपी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया हर घर तिरंगा उत्सव। छात्राओं ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांध रक्षा का लिया वचन ।
नारायणपुर 10 अगस्त 2022 l जवाहर नवोदय विद्यालय गरांजी नारायणपुर में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा, स्वंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी छात्र छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों को तिरंगा भेंट किया गया। सभी की उपस्थिति में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान द्वारा तिरंगे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. के असिस्टेंट कमांडेंट, निशांत जादे ने अपने उद्बोधन से सभी में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए तिरंगे का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने देश की रक्षा करने वाले, आई.टी.बी.पी. के जवानों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनसे रक्षा का वचन लिया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चे और शिक्षक काफी उत्साहित नजर आए।



