
स्कूल शिक्षा विभाग की तरह सभी विभागों के लिए स्थानांतरण नीति ऑनलाइन हों – करन सिंह अटेरिया।
रायपुर 12 फरवरी 2022 । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर स्कूल शिक्षा विभाग में होने वाले अब सभी स्थानांतरण ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।इस निर्णय का प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने स्वागत किया हैं और इस नीति नियम निर्णय को स्थानांतरण के मामले में भ्रष्टाचार में रोक लगाने सभी विभागों में यथावत लागू करने की मांग की है। जारी विज्ञप्ति में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया, उपाध्यक्ष गजाधर साहू,के.पी श्रीवास, विहारी पटेल, एच.बी.अंसारी, सचिव श्रीमती मंजू ठाकुर, संगठन सचिव गोरे लाल रात्रे,श्याम लाल साहू, प्रदेश महामंत्री श्रीमती गीता बडगे,श्रीमती दुलेश्री कुर्रे, संभागीय अध्यक्ष श्री ए आर जाटव, जिला अध्यक्ष कांकेर श्री आर.के.सुमन, जिला अध्यक्ष गरियाबंद श्री महेश कुमार पांडौरिया,जिला अध्यक्ष कोंडागाँव श्री आर.वी.सिंह,जिला अध्यक्ष रायपुर श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्ग श्री रोहित सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष राजनांदगाँव श्री हरी सिंह राजोरिया, ने आगे बताया है कि इस निर्णय से शिक्षा विभाग में लंबे समय से स्थानांतरण को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लगेगा और स्थानांतरण के नाम पर स्कूल शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी परंतु राज्य में सभी विभागों में इस नियम नीति को तत्काल लागू करना चाहिए क्योंकि सभी विभागों में स्थानांतरण को लेकर भ्रष्टाचार चरम पर होता है इसीलिए जब सरकार स्थानांतरण पर रोक हटाती है तो दलाल टाइप इसी काम में लग जाते हैं और स्थानांतरण चाहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा सिफारिश करवाने या पत्र बनवाने में विधायकों और मंत्रियों चक्कर लगाते देखे जाते हैं इसलिए सरकार को तुरंत स्कूल शिक्षा विभाग की तरह सभी विभागों के लिए स्थानांतरण नीति घोषित कर ऑनलाइन स्थानांतरण को जरूरी किया जाना चाहिए इससे दलाल लोग हतोत्साहित होंगे और सरकार की छवि पर स्थानांतरण को लेकर दाग नहीं लगेगा।


