28 वां मूर्खाधिराज अभिषेक एवम् हास्य कवि सम्मेलन 27 मार्च को

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर17 मार्च 2021। होली के अवसर पर बिलासा कला मंच द्वारा प्रति वर्ष आयोजित मूर्खाधिराज अभिषेक एवम् हास्य कवि सम्मेलन 27 मार्च 2021 को राघवेन्द्र राव सभा भवन में संध्या 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।

होली के शुभ अवसर पर लोगों को पारिवारिक वातावरण में स्वस्थ मनोरंजन देने हेतु बिलासा कला मंच द्वारा विगत 27 वर्ष से लगातार मूर्खाधिराज अभिषेक एवम् हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को राघवेन्द्र राव सभा भवन में आयोजित कार्यक्रमों में फाग गायन, व्यंग्यकार भरत चन्दानी की दो व्यंग्य कृतियों का विमोचन तथा मूर्खाधिराज 2021का अभिषेक के साथ कवि सर्वश्री कृष्णा भारती, बंशीधर मिश्रा, ऋषि वर्मा “बैगा” और आरती राय द्वारा हास्य,व्यंग्य, गीत की प्रस्तुति की जाएगी।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री अरूण साव सांसद बिलासपुर होंगे,अध्यक्षता श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेई पूर्व विधायक सीपत करेंगे ,वहीं विशिष्ट अतिथि रूप में श्री अनिल तिवारी उपस्थित रहेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close