रोटरी क्वींस द्वारा मदर्स डे से नि:शुल्क ऑटो एम्बुलेंस सेवा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 09 मई 2021 मदर्स डे पर रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस द्वारा नि:शुल्क पिंक लाइन ऑटो (आक्सीजन) एम्बुलेंस सेंवा की शुरुआत की गयी है।

करोना वायरस की इस महामारी में दैनिक रोज़ी मज़दूरी करने वाले परिवार या ऐसे ग़रीब असहाय परिवार जो संक्रमित मरीज़ को घर से अस्पताल ले जाने एवं लाने के लिये वाहन व्यवस्था करने में असमर्थ है उनकी सहायता के लिये पिंक लाइन आटो जिसकी चालक महिला माताएँ है, महामारी के इस कठिन समय में अपने इस सहयोग से जरुरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करना चाहती हैं।

क्लब अध्यक्षा- शिल्पी चौधरी, सचिव- मनीषा जयसवाल, कोषाध्यक्ष- वंदना सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि रोटरी क्वींस के सहयोग से शहर में पिंक लाइन ऑटो सर्विस पिछलें 2 साल से सक्रिय है। पिंक लाइन बहनो के सुरक्षा का पूरा ख़याल रखा गया है सैनिटायज़ ऑटो , पी पी ई किट, मास्क शील्ड दवाइयाँ। 9 मई से (आक्सीजन) एम्बुलेंस सेवा प्रात:9 बजें से रात्रि 9 बजें तक शहर के 10 किलोमीटर की दूरी में सुविधा प्रदान करेगी।

एम्बुलेंस सेवा हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है
– –
73892-87757, 62666-19432, 62667-82775, 62682-14342, 78058-29747,
79700-79025

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close