गरीब ,असहाय व जरुरतमंद लोगो के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी- रोटरी क्वीन्स रोटरी क्वीन्स ने 63 साल के एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग को पहुँचाई आर्थिक मद्दत

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 10 अप्रैल 2021। कैसा महसूस करेंगे जब आपकी दर्द को.. आपकी पीड़ा को..आपकी परेशानी को…. कोई गैर बिना कहे समझ ले और आपकी मद्दत करने बिन बुलाए आपके घर पहुच जाए। शायद आज के इस दौर में हम इसे सिर्फ एक कल्पना ही कहेंगे।

लेकिन रोटरी क्वींस नामक संस्था जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा कर व उनको मद्दत पहुँचा कर इस कल्पना को आज साकार कर रही है। इसका एक छोटा सा उदाहरण आज हमारे सामने है – गणेश कुमार पात्रे, उम्र 63 साल के बुजुर्ग जो कि अमेरी में साइकल पर सब्ज़ी बेचकर अपना गुज़ारा करते थे ऐक्सिडेंट हो जाने के कारण अब वो साइकल चलाने में असमर्थ हो गए हैं जिसके कारण उनका भरण पोषण नहीं हो पा रहा है । जिसके बारे में रेखा आहूजा (नई पहल )ने रोटरी क्वींस को अवगत कराया। रोटरी क्वींस की टीम तात्काळ गणेश जी के घर पहुची व उनकी जरूरतो के अनुसार 15 हज़ार की राशन सामग्री उनको उपलब्ध करवाई । जिससे वे घर पर रह कर ही राशन दुकान एवं सब्ज़ी बेचकर अपना पालन पोषण कर सके। रोटरी क्वींस की इस पहल पर गणेश व उंनका परिवार खुशी के मारे गदगद हो गए और अपने नम आंखों से उनको दुआएं दी।

इस दौरान रोटरी क्वीन्स क़ी अध्यक्षा शिल्पी चौधरी ने कहा कि हमेशा की तरह रोटरी क्वींस ने गरीब ,असहाय व जरुरतमंद लोगो के जीवन में बदलाव लाने की एक छोटी सी कोशिश करते आई है और यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी।

इस दौरान रोटरी क्वींस की अध्यक्ष शिल्पी चौधरी सचिव वन्दना सिंह एवं नई पहल की रेखा आहूजा भी उपस्थित रही है ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close