आकस्मिक निधि चतुर्थ कर्मचारी कल्याण संघ रायगढ़ का हुआ गठन, दिनेश अनंत बनाये गए जिला संयोजक

रायगढ़ 22 मार्च 2021। रविवार को मिनी स्टेडियम रायगढ़ में जिले के समस्त 9 विकासखंड में कार्यरत आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जल वाहक ,रसोईया चौकीदार एवं भृत्य के पदों पर सेवारत कर्मचारियों की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुआ।

जिसमें कर्मचारियों के हितों अधिकारों व सम्मान व कल्याण के लिए संघर्ष करने संगठन एवं शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति संघ रायगढ़ का आज गठन किया गया। संगठन का उद्देश्य पहला समस्त चतुर्थ कर्मचारियों के हितों अधिकारों सम्मान के लिए संघर्ष करना, दूसरा शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति का संयोजक एवं ब्लॉक संयोजक बनाने, तीसरा समिति संघ का विस्तार संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में करेंगे, चौथा जिले के समस्त आकस्मिक निधि कर्मचारियों का नियमित वेतनमान का आदेश शीघ्र कराने के लिए संघर्ष करेंगे, पांचवा समस्त आकस्मिक निधि कर्मचारियों की विपरीत परिस्थिति में आर्थिक सहायता के लिए आर्थिक सहायता कोष का गठन हेतु व कर्मचारियों के हितों के लिए संयोजक एवं सह संयोजक की सहमति से विभिन्न प्रकार की संघीय कार्यक्रम आयोजित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई।

उंक्त बैठक में आज सर्वसम्मति से शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति संघ के संयोजक पद पर दिनेश अनंत को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार विभिन्न विकास खंड के लिए ब्लॉक संयोजक के पद एवं दायित्व संयोजक श्री दिनेश अनंत द्वारा मनोनीत किया गया,विकासखंड सारंगढ़ विकास जायसवाल एवं जुगल किशोर, मंथन विकासखंड धरमजयगढ़ जालंधर राठिया, एवं ब्रह्मानंद राठिया, विकासखंड बरमकेला राजेश पटेल एवं प्रकाश डनसेना विकासखंड पुसौर आसाराम साहू, विकासखंड खरसिया प्रभात पटेल एवं हरि शंकर बरेट विकासखंड रायगढ़ घनश्याम लहरें एवं प्रभात मिश्रा विकासखंड लैलूंगा श्यामलाल नाग एवं श्री अतुल शर्मा विकासखंड तमनार चित्रसेन सिदार एवं बसंत राठिया विकासखंड घरघोड़ा वीरेंद्र साहू एवं जानकी साहू को बनाया गया है।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त संयोजक दिनेश अनंत ने समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुआ समस्त कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close