●रोटरी क्वींस ने नन्हे बच्चो को अध्याय सामग्री भेट कर बसंत पंचमी उत्सव को मनाया ● अध्ययन की नई वस्तुएं पाकर बच्चे हुए आनंदित

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 16 फरवरी 2021। बसंत पंचमी की पावन अवसर पर आज रोटरी क्वींस ऑफ बिलासपुर के सदस्यों द्वारा गायत्री मंदिर, विनोबा नगर में स्थित गायत्री मंदिर विद्यालय के बालक बालिकाओं को कॉपी, पेन ,लंच बॉक्स, कंपास बॉक्स व कलर्स वितरित किए गए ।

          इस तरह पढ़ने वाले छोटे बच्चों को उनकी अध्यन से संबंधित सामग्री भेट कर रोटरी क्वींस ने आज बसंत पंचमी उत्सव को मनाया । नन्हे बच्चों ने भी आज अपनी अध्यनन की नई वस्तुओं को पाकर फुले नही समाये और बड़ी उत्साह के साथ संस्था के सदस्यों के साथ आज के बसंत उत्सव का आनंद उठाया।

      इस अवसर पर रोटरी क्वींस के अध्यक्ष शिल्पी चौधरी, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह ,वंदना चतुर्वेदी , पायल लाठ, एकता विरवानी, स्वाति श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल, संगीता चोपड़ा आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close