भारी वाहन चालकों का यातायात पुलिस ने कराया नेत्र परीक्षण

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 30 जनवरी 2021।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के बारवें दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित कुमार बघेल एवं पुलिस अधीक्षक यातायात सत्येंद्र पांडे के निर्देश में माह भर , प्रतिदिन यातायात जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार 29 जनवरी 2021 को हिर्री थाने के पास भोजपुरी टोल प्लाजा में हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर व यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, यातायात पुलिस एवं ट्रक मालिक संघ के संयुक्त रूप से किया जावेगा।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिवस में भारी वाहनों चालको के लिए टोल प्लाजा में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य नेत्र शिविर के आयोजन में वाहन चालको एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण में 107 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 07 वाहन चालकों को दृष्टि दोष पाए उपचार व उचित देख भाल की सलाह दी गई एवं उनके वाहन स्वामी को अवगत कराया गया, साथ ही 97 वाहन चालक सामान्य दृष्टि पाए गए, वाहन चालकों को हिदायत दी की आंखों का विशेष ध्यान रखें ताकि वाहन सावधानी पूर्वक चला सके, अपनी एवं दूसरों की जीवन की सुरक्षा करते हुए महान चला सके।

आज के शिविर में तिफरा यातायात के प्रभारी प्रमोद किस्पोट्टा की उपस्थिति में सहायक उपनिरीक्षक सतीश पांडे द्वारा शिविर में आने वाले सभी चालकों को यातायात जागरूकता प्रदान करते हुए, यातायात संकेतों की जानकारी एवं अन्य लाभ दायक यातायात नियमों को बहुत ही प्रभावी ढंग से बताया गया एवं माय एफएम 94.3 आरजे नूपुर में भी वाहन चालकों को मनोरंजक ढंग से यातायात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य, नेत्रा परीक्षण शिविर व यातायात जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारी जवान व ट्रक मालिक संघ के अशोक श्रीवास्तव, अब्दुल हमीद राजकुमार सुखवानी, मेवालाल चौहान, आशीष पाल , शशिकांत केसरी का सहयोग रहा।

आज दिनांक 30 जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूली बसों का मेडिकल एवं वाहन पत्रों की जांच शिविर एवं बस चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय पुलिस परेड मैदान पर प्रातः 10:30 बजे रखा गया है, जिसके प्रभारी राकेश चौबे निरीक्षक एवं निरीक्षक प्रवीण राजपूत एवं परिवहन विभाग की टीम रहेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close