बिलासपुर 14 जनवरी 2021।कोरोना टीकाकरण हेतु कोरोना वेक्सिन बुधवार की रात बिलासपुर पहुँच चुकी है। जिसे स्टोर रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। 16 जनवरी से जिले में टीका लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। टीका लगाने के लिए बिलासपुर ने 6 अलग अलग स्थानो में सेंटर बनाया गया है। पहले खेप में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है।
आज शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना टीकाकरण सेंटर व वैक्सीन स्टोर रूम का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की जानकारी ली । इस दौरान स्वस्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि पंकज सिंह ,आशीष मोनू अवस्थी, सीएचएमओ डॉ. प्रमोद महाजन, विजय सिंह के साथ विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्तिथ रहे।