बिलासपुर 14 जनवरी 2021। लायंस क्लब व सीए एसोसिएशन ने मिलकर आज मकर संक्रांति के अवसर पर ” वृहद रक्त दान शिविर” का आयोजन किया। जिस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में विधायक शैलेश पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस कोरोना संक्रमण काल के दौरान ब्लड बैंक में ब्लड की कमी देखी गई है। जिसे देखते हुए कई सामाजिक संस्थाओं के द्वारा इस तरह के आयोजन के माध्यम से रक्त दान किया जा रहा है ताकि जरूरतमंदो को समय पर ब्लड बैंक से ब्लड उपलब्ध कराया जा सके। आज के इस रक्त दान शिविर में शहर के कई सम्माननीय लोगों ने अपना रक्त दान कर मानवता का परिचय दिया।
कार्यक्रम मे अरविंद दिक्षित, दिनेश अग्रवाल, प्रीतपाल बाली ,शैलेश बाजपाई , डॉ.खेत्रपाल,डॉ. ललित मखिजा , संदीप गुप्ता, अपूर्व ,अविनाश आदि उपस्तिथ थे।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
7 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
7 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर