बिलासपुर 11 जनवरी2021। बेसबाल क्लब की ओर से इंटर स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई मुख्य अतिथि के रुप में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे, फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया रहें। महापौर रामशरण यादव ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। बिलासपुर बेसबाल क्लब की ओर से इंटर स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा में प्रथम मैंच प्रोगेसिव स्कूल और होलीक्रास स्कूल लालखदान के बीच रहा इस दौराना महापौर रामशरण यादव ने खिलाडियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ख्ोल भावना बढ़ती है। हम गांव में खो-खो, कबड्डी, गिल्ली डंडा ख्ोलते थ्ो। अब क्रिकेट की अलग पहचान बन गई है। इस दौरान जरहागांव मुंगेली के ब्लॉकअध्यक्ष रामचंद्र साहू, क्रे डाई के कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, पुष्पेंद्र साहू, पूर्वपार्षद पंचराम सूर्यावंशी, जावेद मेमन, बद्री यादव, भरत जूरयानी, छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
यूनानी औषधालय का भूमिपूजन किया
तालापारा वार्ड क्रमांक 26 रमजानी बाबा मस्जिद के पास एनआरएचएम के योजनाअंतर्गत 14 लाख 39 हजार की लागत से यूनानी औषधालय निर्माण के लिए महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीनके द्बारा भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण ,चौहान डॉ. प्रदीप शुक्ला जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ. कोमल डोते, डॉ. विश्वनाथ पटेल, एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला, अजय यादव, पुष्पेंद्र साहू, भरत जुरयानी, क्रियान्वय एजेंसी सीजीएमएस के इंजीनियर भी उपस्थित थ्ो।
माल्यार्पण कर महापौर ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि के अवसर पर बिलासपुर महापौर रामशरण यादव शनिचारी बाजार स्थित लालबहादूर शास्त्री स्कूल प्रांगण पहंुच स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस दौरान नगर निगम के पार्षद , एमआईसी सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
लाखासार के राउत नाच महोत्सव में शामिल हुए महापौर
ग्राम पंचायत लाखासार में राउत नाचा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव पहंुचे उनके साथ मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिह बैस एवं बाटू सिंह भी पहंुचे राउत नाच में महापौर ने दोहा पार गांव के यदूवंशियों के साथ नृत्य किया। इस दौरान क्ष्ोत्र के जनपद सदस्य, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।