बिलासपुर 25 दिसंबर 2020।आज क्रिसमस के अवसर पर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बर्जेश स्कूल के समीप चर्च व जीनस पैलेस में लगे चर्च में पहुंच कर मसीही समाज को क्रिसमस की हार्दिक बधाई व शुभकामना दिया।
साथ ही विधायक ने कोरोना महामारी के इस संकटकाल में मसीही समाज के योगदान की सराहना की तथा कोरोना से अभी भी सभी को सतर्क रहने की सलाह दिया। इस अवसर पर उन्होंने मसीह समाज के लोगों के साथ मिलकर केक भी काटा और सभी लोगो के अमन व शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक शैलेश पाण्डेय ने इस अवसर पर मसीह समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर में पास्टर निर्मल कुमार, अध्यक्ष अलेक्जेंडर पॉल, पास्टर अभिनव पॉल रत्नेश कुमार,आशीष पॉल , सुदेश दुबे , रिंकु छाबरा ,संतोष अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में मसीही समाज के सदस्य उपस्तिथ थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 40 वार्डों में नाली सुधार के लिए ₹2 करोड़ और दो मुक्तिधामों के लिए ₹1 करोड़ देने का ऐलान
9 hours ago
भिलाई को ₹154.66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाना है लक्ष्य