रोटरी क्लब क्वींस ने बहतराई स्थित सौ से भी अधिक विस्थापित परिवारों को बाटे गर्म कपड़े

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 दिसंबर 2020। ठंड धीरे धीरे बढ़ते जा रही है। ऐसे में कुछ गरीब परिवार ऐसे भी है जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नही है। ऐसे ही कुछ परिवारों को आज रोटरी क्लब क्वींस ने गर्म कपडे वितरित किया ताकि ठंड से इन्हें राहत मिल सके।

  शहर क़े बहतराई स्थित सामुदायिक भवन में रह रहे लगभग सौ से अधिक विस्थापितों परिवारों को आज रोटरी क्लब क्वीन के द्वारा गर्म कपडे वितरित किये गये। ताकि इन सभी के परिवारो को इस कड़कड़ाती ठंड से राहत मिल सके।

       इस सेवा कार्य मेँ रोटरी क्वींस बिलासपुर की अध्यक्षा शिल्पी चौधरी, सचिव मनीषा जायसवाल, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह, पूर्व अध्यक्ष पायल लाठ एवं सदस्य एकता विरमानी, स्वाती श्रीवास्तव, संगीता चोपड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close