साइबर अपराधियों कों पकड़ने गये बिलासपुर पुलिस पर आरोपियो ने लगाया झूठा आरोप

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 06 दिसम्बर 2020। इस समय देश मे साइबर फ्रॉड लगातार बढ़ रहा है । ये फ्रॉड करने वाले दूसरे राज्यों में बैठ कर देश के अलग अलग हिस्से कें लोगों को अपना शिकार बना रहे है ताकि पकड़े न जा सके। और आम भोली भाली जनता इनकी बातों के जाल में फंस कर शिकार बन रहे है। इस तरह के बढ़ते अपराधों को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने “साइबर मितान अभियान” छेड़ कर व्यापक जनजागरण किया एवं आम जनता को साइबर अपराधों से बचने के उपाय व सावधानी बता कर सजक करने का कार्य किया था।

वही आज साइबर अपराधियों को पकड़ने बिलासपुर पुलिस ने “ऑपरेशन साइबर 2020” अभियान चला कर अलग अलग राज्यो से ठगी करने वाले अपराधियों को ढूंढ ढूंढ कर पकडने का कार्य कर रही है।

हाल ही में एक फ्रॉड के मामलों में बिलासपुर पुलिस झारखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गजकुंडा गये हुए थे जंहा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर भी लाया गया था।लेकिन अपराधियों के कुछ परिजन मामले को कमजोर बनाने के लिए उल्टे पुलिस पर ही पैसे मांगने की मनगढ़ंत व झूठी बात कह कर स्थानीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। बिलासपुर पुलिस पर लगाये गए झूठे आरोपो की बिलासपुर की जनता ने कड़ी निंदा की है। पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ खटकर,आरटीआई कार्यकर्ता पवन गोयल,पत्रकार ललित गोपाल,सुभम दिनकर,लक्ष्मी प्रसाद,सामाजिक संस्था उम्मीद एक किरण की संचालिका पिंकी मनीष अग्रवाल आदि संभी लोगो ने बिलासपुर पुलिस पर लगाए गए आरोपो की निंदा की है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close