किसानों ने बेचा 52 करोड़ 56 लाख 41 हजार की राशि का 2 लाख 80 हजार 828 क्विंटल धान

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 4 दिसम्बर 2020। जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बिक्री का आॅनलाईन प्रकिया से तत्काल भुगतान प्राप्त हो रहा है। इससे किसानों में संतोष है और वे उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे है। जिले में 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद चार दिन के भीतर 6 हजार 665 किसानों ने 52 करोड़ 56 लाख 41 हजार से अधिक राशि का 2 लाख 80 हजार 828 क्विंटल धान बेचा है।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में जिले के 124 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जा रही है। किसानों के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है। धान खरीदी के पर्यवेक्षण हेतु सभी केन्द्रों में 82 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 6 नये खरीदी केन्द्र बनाये गये है। जिसमें विकासखंड तखतपुर अतंर्गत ग्राम टांड़ा और अरईबंद, विकासखंड मस्तुरी अंतर्गत ग्राम विद्याडीह, भटचैरा, कौवाताल तथा विकासखंड बिल्हा के ग्राम सरवानी में नये खरीदी केन्द्र बनाये गये है। धान के अंतर्राजीय परिवहन पर रोक हेतु जांच दल का गठन भी किया गया है। जिले में अवैध धान खरीदी की रोकथाम हेतु अनुविभागवार तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य एवं मंडी विभाग के अमले को तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 लाख 4 हजार 683 किसानों का पंजीयन धान खरीदी हेतु किया गया है। जिनके 1 लाख 23 हजार 729 हेक्टेयर रकबे के अनुसार धान खरीदी की जायेगी। खरीदी केन्द्रों में आने वाले सभी किसानों से कोविड-19 के संबंध में जारी गाईडलाइन का पालन कराया जा रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close