
भ्रस्टाचार के खिलाफ बसपा ने सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही नही हुई तो cm हाउस का होगा घेराव-आशीष रात्रे
धमतरी: 24 अक्टूबर 2020 धमतरी जिला के कपालफोड़ी में हुए DMF फंड के 72 लाख की भ्रष्टाचारी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी के द्वारा जिलाध्यक्ष श्री आशीष रात्रे के नेतृत्व में धमतरी के गांधी मैदान में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में आरोप है कि जल संसाधन विभाग कोड नंबर 90 के अधिकारी अनिल कुमार पलटिया के द्वारा धमतरी जिले के अलग-अलग विकास खंडों में स्टॉप डेम एवं तटबंध मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचारी कर शासकीय पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है
विदित हो कि तत्कालीन कलेक्टर श्री सी आर प्रसन्ना के द्वारा डीएमएफ फंड से धमतरी जिले के अलग-अलग विकास खंडों में स्टॉप डेम एवं तटबंध मरम्मत के लिए फण्ड जारी किया गया था, जिसे जल संसाधन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार पलटिया के द्वारा सन 2017- 2018 में तटबंध मरम्मत के नाम पर 72 लाख रुपए बगैर कार्य किए आहरण कर लिया गया है । गांव के तत्कालीन सरपंच एवं वर्तमान सरपंच गांव के वरिष्ठ नागरिकों से पता करने पर बताया गया कि, इस सत्र में गांव में फूटी कौड़ी का भी कार्य नहीं हुआ है , कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से संबंधित अधिकारी के ऊपर कोई कार्यवाही नही हो रहा है, और संबंधित भ्रष्ट अधिकारी का हौसला और भी बुलन्द होते जा रहा है जिसके चलते क्षेत्र की जनता के मन में शासन प्रशासन के विरुद्ध काफी आक्रोश है । बसपा जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे द्वारा बताया गया कि, तसम्बन्ध में धमतरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था कि संबंधित अधिकारी अनिल कुमार पलटिया के खिलाफ 7 दिवस के अंदर कार्रवाई किया जाए लेकिन आज दिनांक तक जल संसाधन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार पलटिया के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही जिला प्रशासन के द्वारा नहीं करने पर बसपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है और उसी कारण आज बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी के द्वारा एक दिन का यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ व माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है । अगर, इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी पर जांच व कार्यवाही नही होती तो धमतरी बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए माननीय मुख्यमंत्री निवास रायपुर का घेराव किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदार शासन प्रशासन खुद होगी, धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों में अशोक मेश्राम महासचिव,केकचंद बघेल जिला सचिव, राधेश्याम निषाद जिला सचिव, रामनाथ अंसारी विधानसभा अध्यक्ष कुरुद, भुनेश्वर अंसारी, श्यामबाबू राठी,आर पी संभाकर जोन प्रभारी, रामविशाल साहू, देवनारायण साहू, प्रकाश सिंह बादल, ईश्वर नारंग अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र धमतरी, जितेन्द्र पटेल वीबीएफ संयोजक,बंद्रीप्रसाद गंगवीर सामिल हैं ।

Live Cricket
Live Share Market



