बिलासपुर 24 सितंबर 2020। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के द्वारा छात्रहित में किये जा रहे कार्यों को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से एक छात्र ने संपर्क कर अपनी समस्या बताई की वे स्वयं व उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गये है। वे सभी होम क्वारेटिन में है । वर्तमान में उनका बी कॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही हैं। अब उन्हें उत्तरपुस्तिका लेने जाने में दिक्कत हो रही है।
उक्त छात्रा की परेशानी बहुत गंभीरता थी। जिसे देखते हुये । एनएसयूआई कार्य.जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने तत्काल उक्त छात्रा को मद्दत पहुचने की सोची। और उनके द्वारा उक्त छात्रा के घर जा कर उसकी बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा के उत्तरपुस्तिका उन्हें उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजीत ने कहा कि बिलासपुर जिले के एनएसयूआई संगठन द्वारा इस कोविड महामारी काल मे लगातार छात्र छात्राओं को हर संभव मद्दत पहुचने का कार्य किया जा रहा है। तथा इस लॉकडाउन में छात्र- छात्राओं को परीक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं पर हर संभव मदद करने के लिए एनएसयूआई हमेशा तत्पर है। हम हर उन छात्रों की मदत करने के लिये तैयार हैं जिन्हें किसी कारण वस परीक्षा देने में समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। जिले की कोई भी छात्र छात्राएं जिन्हें परीक्षा संबधित समस्या आ रही है। वे हमसे सोसल मीडिया के माध्यम से या हमारे इन फ़ोन नम्बर- 8103577777, 7999765569 पर हमसे सम्पर्क कर अपनी परेशानी बता कर हमारी मद्दत ले सकते हैं। हमारे संगठन द्वारा हर छात्र छात्राओं को संभव मद्दत की जाएगी। वही इस पहल के लिए कोरन्टीन छात्रा ने रंजीत व उनकी एनएसयूआई की टीम को अपना बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।