रायपुर – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संघ की बैठक प्रातः 11:00 बजे मंत्रालय में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डीडी सिंह एवं कमलप्रीत सिंह की उपस्थिति में हुई जिसमें कोरोना संक्रमण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई इस चर्चा में राजपत्रित अधिकारी संघ के से कमल वर्मा, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ से करन सिंह अटेरिया, आमोद श्रीवास्तव, स्टेनोग्राफर संध अध्यक्ष देवलाल भारती, संजय सिंह लिपिक वर्गीय प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्रालय के अन्य साथी शामिल थे जिसमें इस बात पर सिद्धांतह सहमति बनी है कि जो कर्मचारी 7 दिन तक कार्य करेगा वह 14 दिन तक होम कोरेंटाइन रहेगा तदाशय का आदेश संध्या तक जारी होने की संभावना है उक्त आशय की जानकारी करन सिंह अटेरिया प्रांताधयक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर ने दी है।