
ब्रेकिंग न्यूज़ : मुड़पार स्कूल की महिला प्रधान पाठक एक माह से नदारद।
बिलाईगढ/सरसीवां 22 फरवरी 2023 । शासकीय मिडिल स्कूल मुड़पार की महिला प्रधान पाठक पिछले 1 माह से विद्यालय से बिना बताए अनुपस्थित है।मिडिल स्कूल में जीवंती टोप्पो प्रधान पाठक के पद पर वर्षों से कार्यरत हैं वे हमेशा हर साल में 15 दिन से 1 माह तक बिना सूचना के नदारद रहती है और नियमित रूप से वेतन आहरण हो जाता है । जब गांव वाले और शिक्षक फोन करते हैं मोबाईल रिसीव नहीं करती। पता करने उनके निवास स्थान जाते हैं तो शराब के नशे में ये धुत्त रहती है नशे में इस कदर चुर रहती है कि वे किसी से बात भी करने लायक नहीं रहती।इस संबंध में ग्रामीण कई बार जिला,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से अवगत करा चुके हैं लेकिन आज पर्यन्त इस ओर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।जिससे अभिभावकगण शिक्षा अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिना सूचना के बाद भी प्रधान पाठक स्कूल से अनुपस्थित रहती है उनको नियमित रूप से वेतन भी मिल जाता है जो कि निश्चित ही मिलीभगत की ओर इंगित करता है और इससे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो गई है। शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं और जब ऐसे शिक्षक को बच्चो का भविष्य गड़ने की जिम्मेदारी दी जाती है तो भला क्या होगा।उल्लेखनीय है कि उनके पति रूपदेव टोप्पो कृषि विभाग में जवाबदार पद पर कार्यरत हैं और वे भी नशे में चूर रहते हैं।इस संबंध में जानने जब खंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ के सत्यनारायण साहू से फोन किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।मुड़पार के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से अनुपस्थित प्रधान पाठक पर ठोस कार्यवाही की मांग की है।



