बिलासपुर 16 अगस्त 2020। जिले में लगातार कोरोना के रोज नए मरीज मिल रहे है। आज 11 नये पोसिटिव मरीज मिले है।
जिसमे बिलासपुर से 3 जिसने एक 16 वर्ष का बालक सहित 2 लड़कियों की रिपोर्ट पोसेटिव आई है। जिसमे एक कि उम्र 21 व दूसरे की 27 बताई गई है। वंही बिल्हा से 22 वर्षीय 1 पुरूष व मस्तुरी से आज सबसे अधिक 6 मरीज मिले है। जिसमे एक 2 वर्ष का बालक,एक 3 वर्ष की बच्ची ,70 वर्षीय बुजुर्ग ,28 वर्ष की महिला,26 वर्ष का पुरूष व 42 वर्षीय पुरूष शामिल है। वंही कोटा से आज 1 मरीज मिले है। इन सभी को इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।
वंही संभागीय कोविड हॉस्पिटल से 4 मरीजो को ठीक होने के बाद आज डिसचार्ज किया गया है। इस प्रकार अब 40 मरीज वर्तमान में भर्ती है जिसमे 25 पुरुष व 15 महिलाये शामिल है।