!!!!! *आजादी का महत्व* !!! संदीप गौड़ बादल
कोरिया 15 अगस्त 2020। दो सदी के कठिन तप से मिली हमे आजादी है,
अमर शहीदों के रक्त से भारत की मिट्टी सुहानी है
मना रहे है जश्न सभी 74 वर्ष स्वतंत्र होने का
सभी जन हो एक समान ये सुगतमा है लोकतंत्र आने का।
स्वतंत्रता के पश्चात भी क्या हम आजाद है?
पाश्चात्य संस्कृति को अपना कर आज भी गुलाम है
प्राणों की आहूति देकर वीरो ने हमे विजय बनाया है
आज की पीढ़ी ने केवल इसे अवकाश का दिन बनाया है।
गिने चुने याद नाम हमें जिन्होंने आजादी दिलाई है
अपितु लाखों लाख पुत्रो ने माँ भारती को शीश चढ़ाया है
कुछ गलत करने से पहले यह जरूर सोचा जाए
हमारे कर्मो से कहीं बलिदान शर्मसार न हो जाए।
राष्ट्रध्वज तिरंगा सर्वोच्च शिखर पर लहराएंगे
ब्राह्मण,क्षत्रीय से पहले हम भारतीय कहलाएंगे
आओ मिलकर शपथ ले इस पावन दिवस पर हम
जिऐंगे तो भारत के लिए, मरेंगे तो भारत के नाम पर हम।।
( संदीप गौड़ बादल)
Live Cricket
Live Share Market