रायपुर – नागरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने आज ज़िला रायपुर,विकासखण्ड अभनपुर अंतर्गत ग्राम सलोनी में एक हजार पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्मित ऑक्सीजोन में अपने माता-पिता की स्मृति में मौलश्री का पौधरोपण किया।
इस मौक़े पर मंत्री डॉक्टर डहरिया की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन डहरिया विशेष रूप से उपस्थित थी। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती गोदावरी देवी की स्मृति में और उनकी पत्नी श्रीमती शकुन डहरिया ने पिता स्वर्गीय श्री आशाराम डहरिया के स्मृति में मौलश्री का पौधा रोपण किया।मंत्री डॉक्टर डहरिया ने इस मौके पर सलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।ग्राम सलोनी में नव निर्मित ऑक्सीजोन में पौधरोपण का कार्यक्रम रायपुर ब्राइट फाउंडेशन , महाराष्ट्र मंडल, रोटरी क्लब और प्रगतिशील सेन महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप गोविंद शितुत, महासचिव डॉक्टर मनोज ठाकुर,प्रवक्ता श्री चेतन चंदेल,श्री योगेश चौहान ज़िला पंचायत सदस्य, सलोनी के सरपंच श्री प्रसाद नारंग पूर्व जनपद सदस्य श्री लोकमनी कोशले सहित आस-पास के ग्राम पंचायतों के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज सेवक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 40 वार्डों में नाली सुधार के लिए ₹2 करोड़ और दो मुक्तिधामों के लिए ₹1 करोड़ देने का ऐलान
17 hours ago
भिलाई को ₹154.66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
17 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाना है लक्ष्य