●मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में लिया एक और महत्वपूर्ण फैसला ●विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित कृषि पम्पों को मिलेगा कनेक्शन: मुख्यमंत्री ने विधान सभा में की घोषणा ●प्रदेश में 35 हजार 161 कृषि पम्प होंगे ऊर्जीकृत

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

    रायपुर, 03 मार्च 2021।प्रदेश के किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित 35 हजार 161 कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण करने की आज विधानसभा में घोषणा की।

    मुख्यमंत्री की घोषणा उपरांत विद्युत कनेक्शन हेतु लंबित सभी कृषि पम्पों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थायी विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इस वर्ष प्रदेश में 10 हजार 504 पम्पों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया गया है। प्रदेश में किसानों द्वारा दो फसल लेने की शुरूआत की गई है, जिससे कृषि पम्पों के विद्युत कनेक्शन की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों के हित में लंबित कृषि पम्पों के ऊर्जीकरण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने की घोषणा की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close