खनिज विभाग द्वारा रेत, चूना पत्थर, मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिलासपुर 20 जून 2020। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देश पर रेत, चूना पत्थर, मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन पर प्रकरण दर्ज किये गये और 15 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया।

खनिज अमला द्वारा विगत दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई है। पर्यावरण नियमों में मानसून के दौरान रेत उत्खनन प्रतिबंधित करने का निर्देश है। इसके दृष्टिगत खनिज विभाग ने कार्रवाई कर कुल 10 वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही के दौरान 5 वाहन अवैध चूनापत्थर खनिज के अवैध परिवहन का भी प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सभी 15 वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में थानों एवं खनिज जाँच नाका की अभिरक्षा में रखे गए हैं।

खनिज दस्ता द्वारा ग्राम कोर्मी में अवैध मिट्टी, मूरूम के उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज कर दो हाईवा एवं एक जेसीबी को जब्त किया गया है

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close