बरसात के बाद सड़कों और भवनों के निर्माण में आएगी तेजी, PWD सचिव ने किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा की माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी बिहान मिशन के तहत वनोपज का जैविक प्रमाणन पाने वाली प्रदेश की पहली कंपनी

 

गरियाबंद, 11 अक्टूबर 2026। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद अब सड़कों, पुल-पुलियों और सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर नजर रखने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मैदानी स्तर पर निरीक्षण करेंगे। इसी कड़ी में विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गरियाबंद जिले का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और काम में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

 

26.20 किलोमीटर सड़क का किया निरीक्षण

 

PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने फिंगेश्वर विकासखंड में कोपरा-पोखरा मार्ग के 26.20 किलोमीटर लंबे सड़क मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस परियोजना में पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है।

 

इसके साथ ही उन्होंने राजिम में चौबेबांधा स्थित नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक बनने वाले 3.50 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग की प्रगति भी देखी। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

सरकारी भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

 

सचिव ने गरियाबंद में निर्माणाधीन सरकारी भवनों का भी निरीक्षण किया। इनमें व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे दो डी-टाइप आवास, जिला परिवहन कार्यालय भवन और 40 जीएडी आवासगृह शामिल हैं।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

दूरस्थ क्षेत्रों में पुल और सड़क निर्माण की भी जांच

 

गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में पहुंचकर सचिव ने कसाबाय-पतोरा दादर मार्ग पर चचंगी नाला के आरडी 135 में बने पुल और उसके पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। यह निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

 

उन्होंने कसाबाय-सातधार मार्ग पर हलफली नाला में बन रहे उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग की प्रगति भी देखी। इन परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

 

निर्माण कार्यों की होगी नियमित निगरानी

 

मैदानी निरीक्षण के बाद सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गरियाबंद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति और काम के दौरान आ रही समस्याओं की समीक्षा की गई।

 

उन्होंने कहा कि बरसात के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाना जरूरी है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सक्रियता से काम करना होगा। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के साथ वरिष्ठ अधिकारी औचक निरीक्षण भी करेंगे, ताकि मौके पर काम की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता की जांच की जा सके।

 

कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर

 

सचिव ने लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय और परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभाग के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close