पुलिस अधीक्षक ने थाना सरसीवा,भटगांव,बेलादुला चौकी के कंटेंटमेंट जोन का निरीक्षण किया।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

 

 

 

बलौदाबाजार – कोरोना महामारी के हालातों, व्यवस्थाओं एवं पुलिस बल सुरक्षा प्रबंध का जायजा लेने जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने विगत दिवस थाना भटगाव, सरसीवा एवं चौकी बेलाडूला क्षेत्र का दौरा किया।वर्तमान में थाना सरसीवा, भटगांव एवं चौकी बेलाडूला में प्रवासी श्रमिक काफी संख्या मे आकर रुके हुए हैं। जिनमें लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को आम जनों से मिलने पेट्रोलिंग, ड्यूटी के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने, लोगो से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु समझाइश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने संजय तिवारी एसडीओपी बिलाईगढ के साथ थाना सरसीवा का भ्रमण किया तथा उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से मिलकर उनके विचारों एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं नई ऊर्जा के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान आम जनों का सीधा संपर्क पुलिस बल के साथ होता है इसलिए पुलिस अधीक्षक कर्मचारियों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहते हुए सावधान रहना अत्यंत आवश्यक है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close