किसानों को पशुपालन के लिये प्रोत्साहित किए जाएं पशुपालन विकास संचालक द्वारा क्षेत्र का सघन भ्रमण।
बिलासपुर 9 जून 2020। बिलासपुर एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पशुपालकों एवं इस व्यवसाय से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से संचालक श्री व्ही.माथेष्वरन ने विगत दिवस सघन भ्रमण कर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने पषुओं का बेहतर देखभाल कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। इस कार्य में क्षेत्रीय पषु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मार्गदर्षन एवं आवष्यकता पड़ने पर उपचार सुविधा मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने क्षेत्र में निर्मित गौठानों का जायजा लिया।
संचालक ने सबसे पहले कलमीटार स्थित श्री अनुराग शर्मा की आदर्ष डेयरी का भ्रमण किया। श्री शर्मा द्वारा बताया गया कि उन्होनें 5 पषुओं से डेयरी शुरू किया था। आज उनके पास 70-80 पषु (गाय) हैं। इससे 125 लीटर दुग्ध उत्पादन होता है। इस व्यवसाय वे काफी संतुष्ट है। तत्पष्चात रानीगाॅव में श्री भगत राम यादव, राजकुमार रजक व घनष्याम हितग्राहियों के यहाॅ कृत्रिम गर्भाधान से उत्पादित वत्सों का अवलोकन किया और इन वत्सों के वृद्धि एवं स्वस्थ देखकर सराहना की।
संचालक ने रतनपुर स्थित श्री षिव गोविंद चंदेल के 250 एकड़ में लगे नेपियर घास व अन्य पषु चारा उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। श्री चंदेल द्वारा प्रतिदिन के उत्पादन क्षमता की जानकारी दी। तत्पष्चात श्री ओम प्रकाष पटेल के पशुपालन प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। श्री पटेल ने बताया कि विभागीय डेयरी उद्यमिता योजना से लाभ लिया है तथा वर्तमान में उनके यहाॅ लगभग 130 लीटर दुग्ध उत्पादन हो रहा है। इसके साथ ही खाद एवं हरा चारा उत्पादन भी सफलता पूर्वक हो रहा है। उन्हांेने मंगुरदा व गुल्लीडांड गोठान व चारागाह का अवलोकन भी किया। गुल्लीडांड में महिला स्वसहायता समूह से विस्तृत चर्चा की। उनके कार्यों को देखकर समूह के सदस्यों व विभागीय अमले को बधाई दी।
संचालक ने पकरिया स्थित शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र तथा शासकीय बकरी प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर उपस्थित प्रभारी अधिकारियांे को अधिक से अधिक किसानों को प्रषिक्षण दिये जाने तथा चारागाह के क्षेत्र में और अच्छा काम किये जाने हेतु निर्देषित किया। भ्रमण के दौरान में डाॅ. आर. के. सोनवाने संयुक्त संचालक पषु चिकित्सा सेवायें उनके साथ थे। क्षेत्रीय अधिकारियों में डाॅ. शषि सिंह, डाॅ. राहुल गौतम, डाॅ. आर.एम. त्रिपाठी, डाॅ. विरेन्द्र पिल्ले, डाॅ. आर.डी जायसवाल, डाॅ. आर.एम विष्वकर्मा, डाॅ. जायसवाल एवं अन्य विभागीय स्टाफ उपस्थित थे।
Live Cricket
Live Share Market