प्रधान मंत्री आवास योजना में लापरवाही,हितग्राहियों को नहीं मिल रहा योजना का पूरा लाभ।। काम करने वालों को नहीं मिली है राशि, रोजगार सहायक के रिश्तेदारों के खातों में पहुँच गई हैं रकम।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

 

बलौदा बाजार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर मिट्टी के मकान में रहने वाले सभी गरीब परिवार के लोगों को रहने के लिए पक्के का मकान मिल जाये इस लिए पीएम आवास योजना के तहत हर गरीब परिवारों को 1 लाख 47 हजार रुपये मकान बनाने के लिए मिलना रहता है, लेकिन सरकार के कर्मचारी रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब परिवारों से रिश्वतखोरी करने का मामला सामने आया है ।।यह पूरा मामला जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिहलीपाली का है जहां 2019 – 2020 में केंद्र सरकार ने गांव के 40 गरीब परिवारों को पक्के मकान बनने के लिए 1 लाख 47 हजार रुपये राशि सभी के खाते में डाले थे जिसमें 15 हजार मनरेगा के तहत मेहनत राशि देना था लेकिन टिहलीपाली के रोजगार सहायक महावीर भारद्वाज के मनमानी के कारण गांव के गरीबों के खाते में आने वाले राशि 1 लाख 23 हजार राशि ही डाली गई वही प्रधानमंत्री आवास योजना में काम किये मेहनत राशि 15 हजार रुपये को फर्जी मस्टररोल बना कर रोजगार सहायक ने निजी लाभ लेने के लिए
अपने माता,पिता,वह बहन के खाते में प्रधानमंत्री आवास मनरेगा काम की राशि डाल दिया गया जब कि मकान बनने में जो काम किया है, उसके खाते में एक रुपये तक नही गया वही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले गांव के गरीब परिवार वालो का आरोप हैं कि हम अपने मकान बनने में मनरेगा के तहत काम किये हैं ,लेकिन हम लोगो के खाते में आज तक मेहनत राशि नही भेजा गया , इस बात की जानकारी ली तो पता चला कि टिहलीपाली रोजगार सहायक महावीर भारद्वाज निजी लाभ लेने के लिए अपने पिता छेदुराम, माता पुनिमती,बहन धानबाई के खाते में फ़र्जी मस्टररोल बनाकर सभी हितग्राहियों की मनरेगा काम का मेहनत की राशि मजदूर बता कर फर्जी तरीके से आहरण कर लिया है ।

 

 

 

 

7 दिवस के अंदर रोजगार सहायक पर कार्रवाई नही करने पर उपसरपंच व पंच जनपद पंचायत बिलाईगढ़ पहुँचकर देंगे सामुहिक इस्तीफा, करेंगे उग्रआंदोलन ।जानकारी होते ही शिकायतकर्ताओ ने वही दो माह पहले बिलाईगढ़ के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ को शिकायत की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई। वही गांव वालों ने बताया कि अगर 7 दिवस के अंदर रोजगार सहायक पर कार्रवाई नही करते तो सभी उपसरपंच और पंच जनपद पंचायत बिलाईगढ़ पहुँचकर सामुहिक इस्तीफा देने की बात कही है और उग्रआंदोलन की करने की बात भी कहा है। इस संदर्भ मै मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़ कुलेश्वर गायकवाड़ ने बताया कि जब गांव वालों ने शिकायत की थी उसके पश्चात जांच के लिए टिहलीपाली पहुचे थे, लेकिन गांव वालों ने आपस मे बना लेंगे की बात कही इस लिए वापस आ गए लेकिन फिर शिकायत कर रहे हैं जिसकी जांच चल रही है जांच के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी कही।इधर पिंकी आरद जोशी (उप सरपंच शिकायतकर्ता) ने कहा कि अगर 7 दिवस के अंदर रोजगार सहायक पर कार्रवाई नही की जाती है तो उपसरपंच और पंच सहित जनपद पंचायत बिलाईगढ़ पहुँचकर सामुहिक इस्तीफा देने की बात कही है। धनराज रात्रे (शिकायत कर्ता) ने कहा कि अगर रोजगार सहायक पर कार्रवाई नहीं होती है तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी हितग्राहियों द्वारा उग्रआंदोलन किया जाएगा।इस मामले में बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भूमिका बोधी कत्थकार ने बताया कि टिहलीपाली के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण हितग्राहियों ने रोजगार सहायक महावीर भारद्वाज पर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया है जिस पर शीघ्र जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close