गन्ना बोनस बढ़ने से भोरमदेव शक्कर कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपये

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जिले के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर

 

 

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से हुई इस पहल के तहत पेराई सत्र 2025-26 में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर (कवर्धा) को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा।

 

प्रति क्विंटल 95.95 रुपये की दर से मिलेगा बोनस

 

पेराई सत्र 2025-26 के लिए बोनस की गणना में गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 329.05 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित आधार पर लिया गया है। नई गणना के अनुसार 425 रुपये में से 329.05 रुपये घटाने पर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा।

 

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में इस पेराई सत्र के दौरान कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इस आधार पर किसानों के लिए लगभग 24.55 करोड़ रुपये की बोनस राशि निर्धारित होगी। इसका लाभ कारखाने को गन्ना आपूर्ति करने वाले पात्र किसानों को मिलेगा।

 

प्रदेश के चारों शक्कर कारखानों के किसानों को 51.09 करोड़ रुपये का लाभ

 

राज्य के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इसके आधार पर प्रदेश के 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये का बोनस लाभ मिलने की जानकारी दी गई है।

 

खेती की लागत और अगली फसल की तैयारी में मिलेगी मदद

 

सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को खेती की लागत उठाने, समय पर कृषि कार्य कराने और आगामी फसल की तैयारी करने में आर्थिक मदद मिलेगी। बोनस की राशि बढ़ने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

निर्णय के बाद कबीरधाम जिले के गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close