1 से 3 नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, तैयारियों को लेकर सरकार ने कसी कमर

रायपुर में CII MSME कॉन्क्लेव 2.0 शुरू, 250 से ज्यादा उद्यमियों ने लिया हिस्सा

 

रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर इस साल 1 से 3 नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक हुई।

 

बैठक में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपनी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। विभागों को 22 अक्टूबर तक अपनी तैयारियों और प्रदर्शनी की जानकारी देने को कहा गया है।

 

विकास और नई दिशा पर रहेगा फोकस

 

इस बार राज्योत्सव को केंद्रीय थीम के आधार पर आयोजित करने की तैयारी है। इसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ प्रदेश के भविष्य और विकास पर विशेष फोकस रहेगा।

 

राज्योत्सव के दौरान अलग-अलग विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया तय समय-सीमा के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तूता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड) में प्रस्तावित है। संस्कृति विभाग को आयोजन का नोडल विभाग बनाया गया है।

 

अलग-अलग विभागों को मिली जिम्मेदारी

 

राज्योत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

– CSIDC, NRDA और PWD मेला स्थल का ले-आउट, स्टॉल, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करेंगे।

– जनसंपर्क विभाग और चिप्स प्रचार-प्रसार और हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था करेंगे।

– नगर निगम रायपुर और NRDA पेयजल, स्वच्छता, सिटी बस और अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे।

– जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्था संभालेंगे।

– स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा और एंबुलेंस की व्यवस्था करेगा।

– ऊर्जा विभाग कार्यक्रम स्थल पर लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

 

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत, गृह, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, तकनीकी शिक्षा, खेल, आदिम जाति विकास, श्रम, ग्रामोद्योग और ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close