नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें, रायगढ़-जांजगीर-चांपा की सड़क परियोजनाओं पर भी चर्चा

 

रायपुर, 19 अगस्त 2026। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवा रायपुर अटल विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) और लोक निर्माण विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

 

बैठक में एनआरडीए के अंतर्गत बैटरी से संचालित एसी ई-बसों के डिजाइन, प्रोक्योरमेंट, सप्लाई, परिचालन एवं संधारण के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

 

समिति ने परियोजना से जुड़े तकनीकी और क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। ई-बसों के संचालन से नवा रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने की उम्मीद है।

 

कार्यालय भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा

 

बैठक में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भवनों के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। अधिकारियों ने समिति के समक्ष परियोजनाओं की आवश्यकताओं और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रस्तुत की।

 

रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन पर चर्चा

 

लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला रायगढ़ में रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन मार्ग के निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। लगभग 37 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से संबंधित तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई।

 

अधिकारियों ने परियोजना के लिए प्रभावित भूमि के अर्जन, भूमि व्यपवर्तन और निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी समिति को दी।

 

जांजगीर-चांपा में 6.70 किमी अकलतरा बायपास

 

बैठक में जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत लगभग 6.70 किलोमीटर लंबे अकलतरा बायपास मार्ग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

समिति ने परियोजना से जुड़े तकनीकी एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा की।

 

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भूवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव सारांश मित्तर, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित लोक निर्माण, वित्त एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close