
कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला डोंगा-कोहरौद के वायरल वीडियो मामले में जांच कर तत्काल कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई 2026। शासकीय प्राथमिक शाला डोंगाकोहरौद से संबंधित वायरल वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरण की जांच उपरांत संबंधित के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण अथवा बच्चों के हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी तथा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कीजाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन, गरिमा एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इससे किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Live Cricket
Live Share Market



