18 से 25 मई तक जिले में मनाया जाएगा जनजातीय गरिमा उत्सव

 

जांजगीर-चांपा, 18 मई 2026/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए है। जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर आईसी कैम्पेन जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत चयनित 21 ग्रामों में निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान किया जाना है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जिला, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियो को कार्यक्रम के सफल आयोजन और लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close