जिला पंचायत CEO पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा

 

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा में सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि जिला पंचायत CEO दिनेश नाग के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। आक्रोशित सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की और CEO पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, महिला जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार तथा तानाशाहीपूर्ण रवैये के गंभीर आरोप लगाए।

 

धरने के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि CEO की कार्यशैली पूरी तरह अफसरशाही से प्रेरित है और जनप्रतिनिधियों की बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है।

 

 

प्रदर्शन में शामिल सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला जनप्रतिनिधियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिला पंचायत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिया जा रहा।

 

 

धरनारत जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर CEO दिनेश नाग के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला पंचायत की कार्यवाही का बहिष्कार किया जाएगा और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

 

 

जनप्रतिनिधियों ने शासन और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close