फूलों की खेती से बदली किस्मत, किसान ईश्वरचरण पैकरा बने मिसाल

 

रायपुर, 27 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती अपनाई और आज लाखों की कमाई कर रहे हैं। उनकी सफलता अब दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

 

लैलूंगा विकासखंड के गमेकेरा गांव के रहने वाले पैकरा पहले धान की खेती करते थे, जिसमें मेहनत ज्यादा और आय कम थी। इसके बाद उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 0.4 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती शुरू की। सही तकनीक और मार्गदर्शन से उन्हें बेहतर उत्पादन मिला।

 

जहां पहले धान से सीमित आमदनी होती थी, वहीं अब फूलों की खेती से उन्हें करीब 3 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिसमें से लगभग 2.5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा मिला। फूलों की सालभर मांग रहने से उन्हें अच्छी कीमत भी मिल रही है।

 

पैकरा बताते हैं कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे खेती का विस्तार करना चाहते हैं। उनकी सफलता देखकर गांव के अन्य किसान भी फूलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं।

 

सरकारी योजनाओं और सही मार्गदर्शन से अब किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नई तकनीकों को अपना रहे हैं, जिससे उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close