‘बिहान’ से बदली जिंदगी: सकीना बनीं आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं के लिए मिसाल

 

रायपुर, 27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में ‘बिहान’ योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इसी योजना से जुड़कर उदयपुर विकासखंड के डाड़गांव की सकीना आज आत्मनिर्भर बन गई हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

 

कभी बैंक जाने से डरने वाली सकीना अब स्वयं सहायता समूह के जरिए अपना काम संभाल रही हैं। ‘साईं बाबा समूह’ से जुड़कर उन्होंने 60 हजार रुपये का ऋण लिया और निर्माण कार्य से जुड़ा काम शुरू किया। समूह को डीएमएफ मद से मिली मिक्सर मशीन और शटरिंग प्लेट्स आज उनकी आय का मुख्य साधन बन गई हैं।

 

गांवों में चल रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों में उनकी मशीन की अच्छी मांग है। सकीना बताती हैं कि खर्च निकालने के बाद भी उन्हें रोजाना करीब 6 से 7 हजार रुपये की कमाई हो रही है।

 

सकीना कहती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे खुद फैसले लेती हैं और दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी इस कमाई से बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे से चल रही है—बेटी कॉलेज में है और बेटा हाई स्कूल में पढ़ रहा है।

 

वे अपनी सफलता का श्रेय सरकार की योजनाओं को देती हैं, जिनसे उन्हें न सिर्फ रोजगार मिला बल्कि समाज में सम्मान भी मिला।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close