पटवारियों की समीक्षा बैठक: कलेक्टर के सख्त निर्देश

 

पटवारियों की समीक्षा बैठक: कलेक्टर के सख्त निर्देश

मुख्यालय में रहना अनिवार्य, पेंडेंसी पर रोज समीक्षा

अतिक्रमण व अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 23 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष पामगढ़ में राजस्व अनुविभाग पामगढ़ के पटवारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी पटवारी अपने-अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें। इससे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और आम नागरिकों की समस्याओं की जानकारी समय पर मिल सकेगी और त्वरित समाधान संभव होगा। अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी शिकायतें प्राप्त न हों, इसके लिए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। नक्शा एवं खसरा का नियमित मिलान कर रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा पेंडेंसी की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर ने त्रुटि सुधार के लिए विशेष अभियान चलाने और ग्राम स्तर पर कैंप कोर्ट आयोजित कर मौके पर ही समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने अवैध कब्जों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने तथा अवैध खनन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए।

 

इसके अलावा, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा में जारी करने, तथा आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ जांच कर पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

सुशासन तिहार 2026 पर विशेष जोर

 

कलेक्टर ने बताया कि 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम पामगढ़ आर. के. तम्बोली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close