
रोवर्स ने राहगीरों को बांटा शरबत, गर्मी में दी राहत
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी के बीच भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के रोवर्स ने राहगीरों को शरबत बांटकर सेवा का संदेश दिया।
जिला कार्यालय के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली। यह सेवा कार्य जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव और रोवर देवेंद्र देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम की सराहना स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे और एएपीसी आरती राय ने की।
इस दौरान कई रोवर्स और युवाओं ने मिलकर लोगों को शरबत वितरित किया और सेवा भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी में लोगों की मदद करना और समाज सेवा के प्रति युवाओं को प्रेरित करना था। सभी ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
Live Cricket
Live Share Market



