
कम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें,,
जांजगीर चांपा//डॉ.ज्योति सक्सेना नवाचारी व्याख्याता मुलमुला
आजकल के विद्यार्थी केवल पास होना ही नहीं अपितु 90% 99% तक अंक हासिल कर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, टॉपर बनना चाहते हैं, जो विद्यार्थी कड़ी मेहनत करते हैं और जिनका लक्ष्य निर्धारित रहता है, सफलता उनको ही प्राप्त होती है ।
जून से लेकर दिसंबर तक का समय निकल चुका है, इसलिए कम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें, कम से कम 3 घंटे सेल्फ स्टडी अवश्य करें, तथा अपना लक्ष्य निर्धारित करें, इसके लिए सही रणनीति, स्मार्ट वर्क, और कड़ी मेहनत के साथ ही स्वयं के नोट्स बनाएं, सेल्फ स्टडी और स्वस्थ जीवन शैली पर भी ध्यान दें, इस वर्ष सी.जी. बोर्ड परीक्षा का नया ब्लूप्रिंट बना है उसी के अनुरूप परीक्षा की तैयारी करें।
बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त के मूल मंत्र
1. पाठ्य वस्तु एवं ब्लूप्रिंट
2. समय प्रबंधन /समय सारणी
3. नियमित पढ़ाई
4. मानसिक रूप से लक्ष्य निर्धारित करना
5समय का महत्व, सकारात्मक सोच
6.सुबह के समय शांत वातावरण में कठिन विषयों की पढ़ाई
7.कल पर ना टालें
8 पुराने प्रश्न पत्र तैयार करें
9 मोबाइल से दूरी
10 शरीर और मन स्वस्थहोना अति आवश्क है
इन सभी मूलमंत्रों का पालन करें, और शत – प्रतिशत सफलता अर्जित करें। अपने विषय शिक्षक से मार्गदर्शन अवश्य लें।
डॉ. ज्योति सक्सेना के द्वारा विगत 5 वर्षों से ऑनलाइन फ्री कोचिंग सेवा अनवरत दी जा रही है,जिसमें फ्री स्वनिर्मित नोट्स, पीडीएफ,तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है , जिससे प्रदेश के समस्त विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं।



