17%महंगाई भत्ता जारी करे सरकार 3,4,7 और 11% देकर कम॔चारियों के साथ सौतेला व्यवहार ना करें :अटेरिया

 

रायपुर 18 अप्रैल 2022 । महंगाई के इस भीषण दौर में राज्य सरकार कम॔चारियों को 3,4,7,11% महंगाई भत्ता देकर सौतेला कर रही है जबकि केंद्र सहित अन्य राज्य के सरकारें केंद्र के समान पूरे 34% महंगाई भत्ते देकर राहत दी है,ऐसे में छग प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल भी राज्य के शासकीय कर्मचारियों को 17% भत्ते प्रदान करें।

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में राज्य आर्थिक रूप से संपन्न है राज्य आर्थिक रूप से मजबूत है दूसरी ओर महंगाई की मार लगातार बढ़ता ही जा रहा है इन परिस्थितियों में 17% के बजाय किस्तो में DA देना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इसके लिए जरूरी है कि लंबित पूरा DA एकमुश्त जारी करके राज्य के कर्मचारियों को संतुष्ट करें ताकि प्रदेश के आम मतदाता और नागरिकों की तरह कर्मचारी भी दोहरा सकें कि ” क़का हे तो भरोसा हे” इस संबंध में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री गजाधर साहू, टी.यू.हासमी, के.पी.श्रीवास, एच.वी.अंसारी, वी.एल.पटेल, प्रांतीय सचिव श्रीमती मंजू ठाकुर, श्याम लाल साहू, गोरे लाल रात्रे, संगठन सचिव श्रीमती गीता बडगे,श्रीमती दुलेश्री कुर्रे, वस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री ए आर जाटव, एवं संगठन के सभी जिला, ब्लाक एवं तहसील अध्यक्षों द्वारा भत्ता अब तक लंबित पूरे 17% महंगाई भत्ता जारी करने की मांग किया है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close