स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया भूमिपूजन

 

जगदलपुर 26 जून 2023। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 23 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। उन्होंने 35 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख रुपए की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया। बस्तर के सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर नगर निगम की सभापति  कविता साहू और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पैकरा भी इस दौरान मौजूद थे।

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने आज तोकापाल विकासखंड के सिंघनपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने रीपा में कार्यरत महिला समूह के सदस्यों से आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। टी. एस. सिंहदेव ने वहां महिला समूह द्वारा संचालित प्रीमियम बेकरी इकाई द्वारा निर्मित बिस्किट खरीदा। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। टी. एस. सिंहदेव ने यहां संचालित ओपीडी का भी जायजा लिया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close