
प्रदेश भर के जोगी कांग्रेसी नेताओं ने किया अमित जोगी से मुलाकात
रायपुर, 31 मई 2023। लगभग एक सप्ताह तक दिल्ली में जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी का ईलाज करवाने के बाद दिनांक 30 मई को डॉ रेणु जोगी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी रायपुर पहुंचे, जिसके बाद दिन भर से जोगी कांग्रेस ने नेतागण चुनावी तैयारी को लेकर एक एक कर अमित जोगी से मुलाकात करते रहे । दिन भर जोगी निवास में नेताओ का जमावड़ा रहा है। इस दौरान अमित जोगी ने कहा पापा के रहते हुए और पापा के जाने के बाद भी आप लोगों ने कठिन समय में जोगी परिवार का साथ नही छोड़ा। पार्टी और परिवार में बने रहे। साथ खाये, साथ हंसे और साथ रोये।
अमित जोगी ने कहा मेरे पास शब्द नही है, मैं आप लोगों का कैसे धन्यवाद करूँ। शीश झुकाकर, हाथ जोड़कर आप सभी का कोटि कोटि आभार प्रकट करना चाहता हूँ।
अमित जोगी ने कहा अब चुनाव में बहुत समय कम बचा है। मैंने, आपने हम सभी ने कई बार पार्टी के और हम सभी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कईयों बार चर्चा की है। बहुत ज्यादा इस पर विचार विमर्श हुआ है। गठबंधन, विलय के सारे विकल्पों पर हमने साथ में काम किया है। बात बहुत साफ है, अगर मेरा राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है तो आप लोगों का भी होगा। अगर मेरे नाम ऊंचा जाएगा तो जोगी परिवार और राजनीतिक विरासत आगे बढ़ेगी जिसका फायदा आप को ही होगा।
अमित जोगी ने कहा अब हम और रुक नही सकते। ये निर्णायक घड़ी है। दोनों राष्ट्रीय दलों से टक्कर लेने हमे संसाधन, सामर्थ्य , चेहरा और रोल मॉडल की आवश्यकता होगी। एक ऐसी कड़ी जिसको स्वयं जोगी जी ने अपने रहते ही जोड़ा था और अब हम इस कड़ी से जुड़कर और मिलकर छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे। इस संबंध में मैं आप लोगों से यह विनती करता हूँ और वादा चाहता हूँ कि जो भी निर्णय हम इस हफ्ते लें, उसमे आप मेरे साथ खड़े रहेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूँ , आपका भविष्य अब केवल और केवल उज्ज्वल ही होगा।
जय छत्तीसगढ़
अधिवक्ता भगवानू नायक
मुख्य प्रवक्ता JCCJ



